फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून सीजन से पहले आवश्यक कदम उठाएं विभाग : डीसी

Thu, 13 Jun 2024 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना के साथ मानसून सीजन के दौरान जिले में बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए वर्चुअल माध्यम से बैठक की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिले में मानसून को लेकर तैयार की गई कार्ययोजना मुख्य सचिव के समक्ष रखी। उपायुक्त ने बताया कि मानसून सीजन के दौरान बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने खड़ामुख-होली मार्ग की बहाली को लेकर प्रगति का ब्योरा भी रखा। उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के पश्चात जिला अधिकारियों के साथ भी बैठक की।
डीसी ने जिले में मानसून सीजन के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध तौर पर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने राष्ट्रीय उच्च मार्ग, लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद, नगर पंचायत और पंचायतों को अभियान स्तर पर सड़कों के किनारे वर्षा जल की निकासी की उचित व्यवस्था करने को कहा। कहा कि इन प्रबंधों की निरंतर निगरानी भी की जाएगी। उन्होंने सभी एसडीएम को बरसात के मौसम में संभावित भूस्खलन क्षेत्रों, असुरक्षित सड़कों की सूची तैयार करने व आवश्यक मशीनरी का भी उचित प्रबंध करने को कहा। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जल शक्ति विभाग सभी जल भंडारण टैंकों, प्राकृतिक पेयजल स्रोतों में ब्लीचिंग पाउडर की आपूर्ति सुनिश्चित बनाएं।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बरसात के मौसम में जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाइयों का स्वास्थ्य संस्थानों में वितरण करने के निर्देश दिए। कहा कि मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति पर टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की आपदा का संदेश और वीडियो संदेश व्हाट्सएप नंबर 98166-98166 पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें