फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्ति हाइड्रो परियोजना को नघियार नाले से नहीं देंगे पानी

Sat, 08 Oct 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
भटियात उपमंडल में स्थित शक्ति हाइड्रो लघु विद्युत परियोजना और इससे प्रभावितों के बीच गतिरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। परियोजना के लिए नघियार नाले से पानी उठाने का विरोध कर रहे लोगों के साथ शनिवार को प्रबंधन और पुलिस प्रशासन की बैठक बेनतीजा रही। इसमें परियोजना प्रभावितों ने स्पष्ट रूप से कह दिया कि उक्त परियोजना प्रबंधन गलत हलफनामा दायर कर न्यायालय से काम शुरू करने की स्वीकृति ले आया।
विज्ञापन


ऐसे में परियोजना प्रबंधन के खिलाफ प्रभावित लोग भी न्यायालय जाएंगे। दरअसल यह परियोजना पहले से इसी क्षेत्र में विद्युत उत्पादन कर रही है। विद्युत उत्पादन के लिए परियोजना जिस जल स्रोत से पानी उठाता था उसमें पानी कम होने के बाद इसी क्षेत्र के नघियार नाले से पानी उठाने के प्रस्ताव को सरकार और न्यायालय से स्वीकृति दिला दी। उसके बाद प्रभावित इसका विरोध करने लगे।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर परियोजना नघियार नाले से पानी उठाता है तो इस नाले के पानी पर आश्रित लोगों को कई तरह का नुकसान उठाना पड़ेगा। लिहाजा विकास के नाम पर प्रभावित लोग विनाश कतई नहीं होने देना चाहते हैं। इस बैठक में मौजूद विधायक विक्रम सिंह जरियाल, एसडीएम भटियात अश्वनी सूद, डीएसपी डलहौजी सागर चंद्र और परियोजना प्रबंधन ने विरोध पर अड़े लोगों को समझाने की काफी कोशिश की। इसके बावजूद प्रभावित नहीं माने। गौरतलब है कुछ समय पहले परियोजना के कार्य का विरोध कर रहे कुछ लोगों पर प्राथमिकी भी दर्ज है। ऐसे में लोगों का रोष चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें