फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: द्रबड़ में 42 लोगों के दांतों की जांच की

Sun, 21 Sep 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। ग्राम पंचायत बैली के तहत गांव द्रबड़ में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। यह शिविर योग मानव ट्रस्ट बनीखेत के सौजन्य से हुआ। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें उचित परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराना रहा। शिविर के दौरान डॉ. पंकेश कुमार ने लगभग 42 लोगों की जांच की और उन्हें दांतों की बीमारियों के कारण, रोकथाम और उचित उपचार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों को यह भी समझाया कि नियमित रूप से दांतों की सफाई, सही खानपान और समय-समय पर दंत चिकित्सक से परामर्श लेने से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। ट्रस्टी कुलदीप सिंह और रणवीर सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें