फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आपदा प्रभावित परिवारों को बांटी राहत सामग्री

Sun, 21 Sep 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के लिए पूर्व विधायक पवन नैयर लगातार सक्रिय हैं। अब उन्होंने खज्जियार और आसपास की पंचायतों में दो दर्जन से अधिक प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री बांटी। इससे पहले वह करियां और साहो क्षेत्रों में भी राहत सामग्री पहुंचा चुके हैं। पूर्व विधायक ने बताया कि आपदा में कई परिवारों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने चंबा सदर के कई गांवों का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों की स्थिति जानी और प्रशासन से आग्रह किया कि जिनके घरों को नुकसान पहुंचा है, उन्हें शीघ्र राहत दी जाए। भाजपा की ओर से सभी पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे आपदा प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाकर उन्हें सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें