फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तंबाकू लाइसेंस के लिए दो शर्तें हटाने की मांग

Wed, 19 Nov 2025 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। व्यापार मंडल चंबा के पदाधिकारियों ने कहा है कि तंबाकू लाइसेंस के लिए धार्मिक स्थल और ट्रेड लाइसेंस की शर्त को हटाया जाए। इस मांग को लेकर व्यापार मंडल चंबा के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान वीरेंद्र महाजन की अगुवाई में सदर विधायक नीरज नैयर से मिला। इस दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि नगर परिषद कार्यालय के जरिये तंबाकू लाइसेंस बनाए जा रहे हैं। इसमें दो शर्तें काफी अटपटी हैं। इनमें एक शर्त धार्मिक स्थल की है तो वहीं, दूसरी तरफ ट्रेड लाइसेंस होना भी जरूरी बताया है। ट्रेड लाइसेंस अभी तक पूरे हिमाचल में कहीं नहीं बने हैं। उन्होंने मांग की है कि इन दोनों शर्तों में व्यापारियों को छूट दी जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें