फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हिजड़ों की राशि तय करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हिजड़ों की राशि तय करने की मांग
विज्ञापन

वार्ड पार्षदों ने नप अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
चंबा। शहर में सभी समुदायों के लोग हिजड़ों के मनमाने आचरण से परेशान हैं। उनका आरोप है कि शादी, बच्चे के जन्म या अन्य उत्सवों पर मनमानी कर अत्यधिक राशि मांगते हैं। अगर नहीं दी जाए तो बुरा-भला कहने लगते हैं। शहर में आने वाले हिजड़ों को शादी समेत अन्य समारोहों में दी जाने वाली उचित राशि तय करने की मांग शहर के विभिन्न वार्ड पार्षदों ने नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर को ज्ञापन सौंपकर की। सुराड़ा वार्ड पार्षद उर्मिला जसरोटिया, हरदासपुरा वार्ड की पार्षद अंजू देवी समेत अन्य पार्षदों ने बताया कि हिजड़े के शादी समारोह समेत अन्य समारोहों में मनमाने पैसे मांगते हैं। पार्षदों ने नप अध्यक्ष से आग्रह किया है कि सर्व सहमति से एक उचित राशि को तय किया जाए। इसके बारे में प्रस्ताव पारित कर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को भी अवगत करवाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें