फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सुल्लो गांव को सड़क से जोड़ने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। ग्रामीणों ने जनजातीय क्षेत्र भरमौर के सुल्लो गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग से गुहार लगाई है। तरेला से सुल्लो तक सड़क बनाने के लिए ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग को मांग पत्र सौंपा। ग्रामीणों रेखा, ओम प्रकाश, मीनू, पुष्पा, धर्म सिंह, मदन कुमार, जय किशन, विक्रम और पवन कुमार ने बताया कि सुल्लो गांव आज तक सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाया है। गांव में जब भी कोई बीमारी होता है तो उसे पालकी या पीठ पर उठाकर पहले मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। यहां से वाहन के जरिये उसे अस्पताल लेकर जाते हैं। ऐसे में इस गांव के लिए सड़क बनना काफी जरूरी है। कई बार पंचायत में प्रस्ताव पारित करके भी सरकार को भेजे गए लेकिन, उन प्रस्तावों पर कोई गौर नहीं फरमाया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सुल्लो गांव तक शीघ्र जीप योग्य सड़क का निर्माण करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें