फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी, खज्जियार से चंबा तक रेल लाइन की संसद में उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा में चंबा-कांगड़ा सांसद ने जिलावासियों की रखी मांग
विज्ञापन

रेललाइन से दुर्गम क्षेत्रों के जुड़ने से विकास को मिलेगी गति
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। संसद में विश्वविख्यात पर्यटन स्थल डलहौजी और खज्जियार से चंबा तक रेल लाइन बिछाने की मांग उठाई गई। चंबा-कांगड़ा के लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने आकांक्षी जिला चंबा में रेल लाइन का सर्वे करवाकर दुर्गम क्षेत्रों में भी विकास के पहिये को गति देने की मांग रखी। सांसद ने कहा कि केंद्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश का पूरा ध्यान रखा गया है। प्रदेश में रेल लाइनों के लिए सांसद ने रेल मंत्री का आभार जताया। उन्होंने बताया कि अंग्रेजों के समय ही शिमला तक विंटर गेज बनी है। रेल देश की धड़कन है। लिहाजा, पर्यटन की दृष्टि से पूरे विश्व में डलहौजी और खज्जियार अपनी अलग पहचान रखते हैं। ऐसे में उनके लोकसभा क्षेत्र में रेल लाइन का सर्वेक्षण होना अति आवश्यक है। सांसद ने कहा कि जिले में हजारों वर्षों का इतिहास सहेजने वाला चंबा रेल लाइन से आज भी अछूता है। चंबा रुमाल, चप्पल और थाल जैसी विश्व प्रसिद्ध संस्कृति को रेलवे से जोड़ने के बाद यह क्षेत्र न केवल पर्यटन में वृद्धि, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए साधन उपलब्ध करेगा। पूर्व में रहे राजनीतिक दलों ने लोगों को झूठे आश्वासनों के नाम पर वोट बैंक बढ़ाने का काम किया है लेकिन, वर्तमान की केंद्र सरकार सर्व हित को ध्यान में रखकर एक समान विकास करने पर बल देते हुए आगे बढ़ रही है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें