फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन की उठाई मांग

Sun, 26 Jul 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री सनातन धर्म सभा चंबा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर संपत्तियों के संरक्षण और पारदर्शी प्रबंधन पर दिया जोर

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। श्री सनातन धर्म सभा चंबा के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से मुलाकात कर श्री लक्ष्मीनारायण (श्री लक्ष्मीनाथ) मंदिर समूह के संरक्षण और बेहतर प्रबंधन से संबंधित मांगों का ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल का चंबा आगमन पर स्वागत किया और मंदिर की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी कदम उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश महाजन ने कहा कि श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर समूह चंबा की आस्था का प्रमुख केंद्र होने के साथ प्रदेश की महत्वपूर्ण धार्मिक धरोहर है। मांग की कि राजस्व अभिलेखों के आधार पर मंदिर की चल और अचल संपत्तियों का सत्यापन कराया जाए। यदि कहीं अतिक्रमण या अनधिकृत कब्जा पाया जाए तो उसे हटाकर संपत्तियां पुनः मंदिर के नाम दर्ज कराई जाएं।
विज्ञापन

सभा ने वर्ष 2015 में गठित मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन की भी मांग की। धर्माचार्यों, विधि विशेषज्ञों, चार्टर्ड अकाउंटेंट, पुरातत्व विशेषज्ञों, समाजसेवियों और सनातन संस्कृति से जुड़े प्रतिनिधियों को ट्रस्ट में शामिल करने की बात कही। मंदिर की आय-व्यय का नियमित स्वतंत्र ऑडिट, सभी अभिलेखों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने और प्रशासन, धार्मिक गतिविधियों व संपत्तियों के प्रभावी संचालन के लिए पूर्णकालिक मंदिर प्रबंधन अधिकारी नियुक्त करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें