चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैला में अध्यापकों की कमी को लेकर प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला। इस दौरान माया दीन, गफूर, फारूक, जुनैद, मजीद, तिलक राज, याकूब और पंकज शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि रैला स्कूल में 10वीं तक अध्यापक तो हैं लेकिन 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए कोई भी प्रवक्ता नहीं है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रवक्ताओं के पद खाली होने से विद्यार्थी दूसरे स्कूलों में प्रवेश ले रहे हैं। यह स्कूल दुर्गम क्षेत्र में है। इसके 10 किलोमीटर के दायरे में कोई भी अन्य स्कूल नहीं है। विद्यार्थी केवल इसी पाठशाला पर निर्भर हैं।
उन्होंने कहा कि मौजूद समय में पाठशाला में लगभग 70 विद्यार्थी बिना अध्यापक के पढ़ाई कर रहे हैं। लोगों ने उपायुक्त से मांग की है कि रैला स्कूल के खाली पदों को भरने के लिए कोई उचित कदम उठाएं। संवाद