फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: प्राह्नवीं स्कूल की चहारदीवारी के पुनर्निर्माण की मांग

Wed, 18 Mar 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरी (चंबा)। राजकीय माध्यमिक विद्यालय प्राह्नवीं के अध्यापकों ने उपायुक्त को विद्यालय की क्षतिग्रस्त चहारदीवारी के पुनर्निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष और परिवहन बोर्ड के निदेशक सुरजीत सिंह भरमौरी भी उपस्थित रहे। अध्यापकों ने अवगत कराया कि प्राकृतिक आपदा एवं भारी वर्षा के कारण विद्यालय की चहारदीवारी को काफी क्षति पहुंची है। इससे विद्यालय परिसर असुरक्षित हो गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा पर खतरा पैदा हो गया है। इसके अतिरिक्त बाउंड्री वॉल के क्षतिग्रस्त होने से विद्यालय का खेल मैदान भी प्रभावित हुआ है। अध्यापकों ने उपायुक्त से मांग की है कि चहारदीवारी का शीघ्र पुनर्निर्माण करवाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें