चंबा। ग्रामीणों ने रजेरा-संगेड़ सड़क को पक्का करने की मांग की है। इसके लिए कुछ माह पहले ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग को ज्ञापन सौंपा था। कच्ची सड़क पर वाहनों को दौड़ाने में ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। साथ ही इससे वाहन दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है।
स्थानीय निवासी अशोक कुमार, हंसराज, केवल, सुनील कुमार, अजय कुमार, वीरेंद्र सिंह, ईसरो ठाकुर और मनोज कुमार ने बताया कि रजेरा से संगेड़ सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है लेकिन इस सड़क को पक्का नहीं किया जा रहा है। लोक निर्माण मंडल चंबा के कार्यकारी अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि जल्द सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू करवाया जाएगा।