फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पेंशनरों की लंबित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग

Sat, 03 Oct 2026 09:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रैच्युटी, लिव इनकैशमेंट और संशोधित पेंशन के बकाए का भुगतान करने की उठाई मांग
विज्ञापन

मांगों के समाधान के लिए गांव-गांव जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन चंबा की बैठक प्रधान लेखराज ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनरों की लंबे समय से लंबित मांगों और समस्याओं पर चर्चा कर सरकार से शीघ्र समाधान की मांग उठाई गई।
बैठक में 18 सितंबर को भरमौर में हुई समन्वय समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
पेंशनरों ने कहा कि वर्ष 2022 से ग्रैच्युटी और लिव इनकैशमेंट तथा जनवरी 2016 से संशोधित पेंशन के बकाए का भुगतान लंबित है। इसके चलते पेंशनरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से लंबित वित्तीय लाभों का शीघ्र भुगतान करने के साथ महंगाई भत्ते की लंबित किस्त जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में पेंशनरों की मांगों को लेकर आंदोलन की आगामी रणनीति और जनजागरूकता अभियान पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने निर्णय लिया कि मांगों की अनदेखी जारी रहने पर गांव-गांव जाकर लोगों को पेंशनरों की समस्याओं से अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन

पेंशनर नेताओं ने मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्रियों से मांगों को गंभीरता से लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पेंशनर लंबे समय से अपने वित्तीय लाभों के लिए सरकार के समक्ष मांग उठा रहे हैं। बैठक में संगठन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें