पक्काटाला मोहल्ले में वाल्मीकि सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए जिला वाल्मीकि सभा के सदस्यों ने
चंबा। पक्काटाला मोहल्ले में वाल्मीकि सामुदायिक भवन के निर्माण की मांग को लेकर जिला वाल्मीकि सभा के सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को ज्ञापन सौंपा।
सदस्यों सुरेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, विकास रैणा और राजेश जैरी ने कहा कि मंदिर भवन की स्थिति जर्जर हो चुकी है। वर्षा के दौरान पानी के रिसाव से भवन को नुकसान पहुंच रहा है।
लगभग 10 वर्षों से यह समस्या बनी हुई है लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। बारिश के मौसम में धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सामुदायिक भवन न होने के कारण उन्हें विवाह और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए निजी मैरिज पैलेस बुक करने पड़ते हैं। ये वर्तमान महंगाई के दौर में काफी महंगे साबित हो रहे हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। सभा ने सरकार से पक्का टाला क्षेत्र में वाल्मीकि सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत करने की मांग की है। संवाद