फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कलसूंई से साहलूई तक झूला पुल बनाने की मांग

Fri, 19 Sep 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कलसूंई से साहलूई तक झूला पुल बनाने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत बकाण के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मुकेश रेपसवाल से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल ग्राम पंचायत प्रधान सुनो देवी, संजय कुमार, केवल सिंह, संजय कुमार और खेम राज ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त स्थान पर जल्द झूला पुल के निर्माण के लिए राशि जारी की जाए। ग्रामीणों ने बताया कि भारी बारिश के कारण गांव साहलूई, परगड़ा जिडू रांभो और वधिरा का संपर्क नाले में बाढ़ के कारण पूरी तरह कट गया है। ऐसे में ग्रामीणों को काफी परेशानियां पेश आ रही है। आवाजाही जारी रखने के लिए झूला पुल की दरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें