फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: फर्जी पंचायत रोस्टर सोशल मीडिया में वायरल

Fri, 19 Sep 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर जिले में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच जिले के विकास खंड कार्यालय मैहला के तहत एक फर्जी पंचायत रोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने चर्चाओं का बाजार पूरी तरह गर्म कर दिया। वायरल रोस्टर में बताया कि एक पंचायत में आरक्षण की श्रेणी 50-50 रखी गई है, जिसे देखने के बाद लोगों में आश्चर्य और हास्य का माहौल बन गया। खंड विकास कार्यालय मैहला को भी इस बारे में सूचना मिली है, जिसके बाद कार्यालय ने इसे झूठा करार दिया और बताया कि सही रोस्टर आगामी सप्ताह जारी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस साल के अंत में पंचायती राज चुनाव होने हैं। जिले में चुनावी रोस्टर को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। जिला पंचायती राज विभाग रोस्टर तैयार करने में व्यस्त है और इसे जिला प्रशासन की ओर से जारी किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी बशीर खान ने बताया कि उन्हें झूठे रोस्टर वायरल होने की सूचना मिली है। प्रशासन द्वारा ही सही जानकारी के साथ रोस्टर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें