चंबा। स्थानीय लोगों ने करियां नाले पर पुल बनाने की मांग उठाई है। सुरेंद्र, योगराज, सन्नी, संजय शर्मा, मनोज कुमार, तिलक, सोनू और टेक चंद ने बताया कि नाले में पुल बनना काफी जरूरी है। बरसात के मौसम में नाला उफान रहता है। नाले को पार करना लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होती है। उन्होंने जिला प्रशासन व एनएचपीसी से मांग की है कि नाले में पुल बनाने की व्यवस्था करवाई जाए। संवाद