भरमौर (चंबा)। चंबा से भरमौर नेशनल हाईवे खस्ताहाल है। इसको लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है और वैकल्पिक सड़क बनाने की मांग की है। ग्रामीण चेत राम, योगराज, कमलेश कुमार, हंसराज, सुरेंद्र, भाग चंद, प्यार सिंह और मनोज कुमार ने बताया कि बग्गा से भरमौर तक नदी के दूसरी तरफ अतिरिक्त मार्ग का निर्माण किया जा सकता है। इससे 12 माह यातायात सुचारु रहेगा। मणिमहेश यात्रा पर प्रशासन दो मार्गों पर वनवे ट्रैफिक भी चला सकता है। उधर, एनएच के अधिशासी अभियंता मीत कुमार शर्मा ने बताया कि अतिरिक्त मार्ग को लेकर सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।