फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबीटी से टीजीटी प्रमोशन कोटा तीन से बढ़ाकर दस प्रतिशत करें प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। प्राथमिक शिक्षक संघ सिहुंता व चुवाड़ी के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई खंड सिहुंता के अध्यक्ष योग राज शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान संगठन द्वारा निस्वार्थ भाव और स्वेच्छा से मुख्यमंत्री राहत कोष में 3,58,473 का अंशदान किया गया। साथ ही एनपीएस योजना के तहत आते प्राथमिक शिक्षकों ने भी 47,000 रुपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी है। उन्होंने बताया कि संघ की कुछ मांगें लंबित हैं। इससे प्राथमिक शिक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि अनुबंध पर कार्यरत कनिष्ठ अध्यापकों को आरंभिक वेतन 10300-34800 दिया जाए तथा 2 साल के प्रोबेशन पीरियड को खत्म किया जाए। वर्ष 1998 में लगे समस्त स्वयंसेवी कनिष्ठ अध्यापक एवं वर्ष 1999 में लगे कनिष्ठ अध्यापकों, जिनको एक ही पद पर अपनी सेवाएं देते हुए लगभग 21 से 22 वर्ष बीत चुके हैं, उन्हें सीएंडवी शिक्षक श्रेणी के आधार पर विशेष वेतन वृद्धि 20 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर दी जाए। पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए। इसके अलावा अनुबंध कार्यकाल की अवधि तीन वर्ष से घटाकर दो वर्ष करने का वादा सरकार जल्द पूरा करे। उन्होंने यह भी मांग की है कि जेबीटी से टीजीटी प्रमोशन कोटा 3 प्रतिशत से बढ़ाकर दस प्रतिशत किया जाए। साथ ही प्राथमिक सहायक अध्यापकों को 10300- 34800 की तर्ज पर आरंभिक वेतन देकर प्रोबेशन काल की शर्त हटाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें