फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से डलहौजी जा रही एचआरटीसी की बस बनीखेत में हांफी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। दिल्ली से डलहौजी जा रही एचआरटीसी की वोल्वो बस बनीखेत खराब हो गई।
विज्ञापन

इस कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मजबूरी में बस में सफर कर रहे एक दर्जन यात्रियों को बनीखेत से डलहौजी तक सात किमी का सफर दूसरे वाहनों से तय करना पड़ा। बस डेढ़ घंटे तक बनीखेत में ही खराब रही। बस में सफर कर रहे यात्री राजीव कुमार, हरबंश, चमन लाल, कुनाल, प्रिंस और अमरजीत ने बताया कि वोल्वो बस में साधारण बस की तुलना में यात्रियों से ज्यादा किराया लिया जाता है।
ऐसे में बस का रास्ते में खराब होना यात्रियों के परेशानी बन रहा है। इससे पहले भी बस रास्ते में खराब हो चुकी है। शनिवार को जब वह बस में सवार होकर डलहौजी जा रहे थे, आठ किमी पीछे बनीखेत में पौने एक बजे बस में खराबी आ गई। चालक ने जैसे तैसे करके बस को बनीखेत बस स्टैंड पहुंचाया। यहां पर सवारियों को दूसरे वाहनों में डलहौजी जाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लंबे रूटों पर एचआरटीसी को नई बसें चलानी चाहिए। इसके साथ ही रूट पर बस भेजने से पहले पूरी जांच पड़ताल होनी चाहिए। जिससे बस बीच रास्ते में ही खराब न हो। उन्होंने प्रदेश सरकार व एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की है कि लंबे रूटों पर नई बसें ही चलाई जाएं।
विज्ञापन

आरएम चंबा सुभाष कुमार ने बताया कि दिल्ली से डलहौजी चलने वाली बोल्वो बस पठानकोट डिपो की है। इसमें पठानकोट डिपो की तरफ से ही कोई कार्यवाही की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें