फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहर खड्ड बुझाएगी 22,000 आबादी की प्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत देहर खड्ड 22,000 आबादी की प्यास बुझाएगी। जलशक्ति विभाग का क्षेत्र की 13 पंचायतों के लिए उठाऊ पेयजल योजना के जरिये खड्ड से पानी लिफ्ट कर 135 गांवों के घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य है। साढ़े आठ करोड़ से बनने वाली उठाऊ पेयजल योजना के तहत साढ़े छह किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन बिछाने के अलावा छह भंडारण टैंक भी बनाए जाएंगे। इससे आगामी समय में क्षेत्र के लोगों को पानी की किल्लत से दो-चार नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सिहुंता उपमंडल के तहत 13 पंचायतों टिकरी, खरगट, गरनोटा, सिहुंता, छलाड़ा, कामला, सुरपड़ा, टुंडी, धरु, मोरठू, जोलना, समोट और थनोड़ा के 135 गांवों की 22,000 की आबादी को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जलशक्ति विभाग की ओर से देहर खड्ड से पानी को लिफ्ट कर गांवों तक पहुंचाया जाएगा। योजना के तहत 140 हजार लीटर और 120 हजार लीटर क्षमता के छह स्टोरेज टैंक, देहर खड्ड के समीप टिकरी में फिल्टर बेड बनाया जाएगा। साढ़े छह किलोमीटर लंबी मुख्य लाइन और आगे 18 ब्रांच लाइनों के जरिये पानी लोगों के घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था रहेगी। इसके तहत विभाग ने युद्धस्तर पर कार्य आरंभ करवा दिया है।
नरेश कुमार, प्रमोद कुमार, सचिन कुमार, योगराज आदि ने बताया कि अक्सर क्षेत्र के अधिकांश गांवों में भीषण गर्मी के दिनों में लोगों को मीलों दूर स्थित प्राकृतिक जलस्त्रोतों या फिर टैंकरों के जरिये पानी घरों तक पहुंचाना पड़ता है। जलशक्ति विभाग ने ग्रामीणों की ज्वलंत समस्या का समाधान करने के लिए पेयजल योजना का प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर करवाकर कार्य शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता राजेश्वर शर्मा ने बताया कि साढ़े आठ करोड़ से निर्मित होने वाली उठाऊ पेयजल योजना 13 पंचायतों के लोगों की प्यास बुझाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें