फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी और खज्जियार में आई सैलानियों की संख्या में कमी

Sun, 14 Jul 2024 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी और खज्जियार में पर्यटन सीजन ऑफ होने के बाद सैलानियों की संख्या में भी कमी आनी शुरू हो गई है। होटलों में पचास प्रतिशत कमी दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन

यह कमी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। डलहौजी, लक्कड़मंडी, डैनकुंड और खज्जियार में सैलानियों की भीड़ में कमी आ रही है। खज्जियार झील मैदान और डलहौजी के गांधी और सुभाष चौक जोकि कुछ दिन पहले सैलानियों से भरे हुए नजर आ रहे थे, आज वहां गिने-चुने ही सैलानी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में जब मौसम विज्ञान केंद्र ने भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया तो कई सैलानी घर लौट भाग गए। मौजूदा समय में पड़ोसी राज्यों के सैलानी ही घूमने के लिए डलहौजी व खज्जियार पहुंच रहे हैं, जबकि दूरदराज के राज्यों से सैलानी आना कम हो गए हैं। इससे होटल सहित अन्य पर्यटन कारोबार भी असर देखने को मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें