फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेला कमेटी की बैठक में निर्णय, दो जून को होगा कामला छिंज मेला

Sun, 18 May 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। कामला छिंज मेला इस बार दो जून को होगा। मेले को भव्य बनाने के लिए इस बार विशेष रूप से ढोली बिलासपुर से बुलाने का निर्णय लिया गया है, जिससे मेला और अधिक रोचक और पारंपरिक बन सके। रविवार को राधा कृष्ण मंदिर कामला परिसर में कमेटी के पदाधिकारियों ने बैठक आयोजित की। जिसमें मेले में विजेता पहलवानों को सम्मानित करने के लिए बड़ी माली 21,000 और छोटी माली 15,000 रखी गई है। यदि कोई बड़ा नामी पहलवान हिस्सा लेता है, तो यह राशि और बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

बैठक में मेले के दौरान मूलभूत सुविधाओं जैसे पानी, बिजली और साउंड सिस्टम की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया। मेले की सक्रिय सदस्यता के लिए 1500 तथा आमजनता के लिए 500 का शुल्क निर्धारित किया गया है। यह निर्णय आयोजन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लिया गया। इस मौके पर कमेटी के प्रधान पुरुषोतम चंद, सचिव कुंज लाल, सलाहकार कुलभूषण सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें