फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांदू के पास एनएच से मलबे को हटाने का कार्य शुरू

विज्ञापन
कांदू के पास भूस्खलन के बाद मार्ग को बहाल करने के दौरान लगा वाहनों का जाम।संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। एनएच प्राधिकरण ने चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर कांदू के पास पहाड़ी दरकने से गिरे मलबे को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। चार दिन पहले वहां भूस्खलन होने से यातायात बाधित हो गया था।
विज्ञापन

एक दिन में यातायात तो बहाल कर दिया गया लेकिन सड़क पर टनों के हिसाब से भरा मलबा नहीं हटाया जा सका। इस मलबे को हटाकर एनएच को खुला बनाया जा रहा है। सड़क के दोनों ओर पुलिस के कर्मचारी तैनात हैं जो वाहनों को रोक-रोक कर आगे भेज रहे हैं। इससे वहां यातायात जाम होने की संभावना भी कम हो गई है। इन दिनों मणिमहेश यात्रा चल रही है।
इसके चलते रोजानोा सैकड़ों श्रद्धालु अपने वाहनों में सवार होकर एनएच से होकर भरमौर का सफर कर रहे हैं। यात्रा के दौरान कांदू में मलबे की वजह से इन यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए प्राधिकरण वहां से मलबा हटा रहा है। एनएच के सहायक अभियंता कनव बड़ोत्रा ने बताया कि जल्द सड़क पर गिरे मलबे को हटा दिया जाएगा। इसके बाद वहां आवाजाही में कोई बाधा नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें