सिहुंता (चंबा)। भटियात क्षेत्र के तहत आती राजकीय उच्च पाठशाला काहरी के एक कमरे को नुकसान पहुंचा है। स्कूल प्रबंधन की ओर से इसके बारे में शिक्षा विभाग को सूचित कर दिया है। देर रात भारी बारिश से कमरे में मलबा आ गिरा। इससे कमरा क्षतिग्रस्त हो गया।
गौरतलब है कि गत माह हुई बारिश से उच्च शिक्षा विभाग को करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है जबकि प्रारंभिक शिक्षा विभाग के तहत आते स्कूलों को 80 लाख की क्षति पहुंची है। दूसरी ओर रविवार रात को हुई भारी बारिश के बाद शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे नुकसान के बारे में तुरंत सूचना दें। उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि नुकसान के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है।