चंबा के चुवाडी-कैंथली मार्ग पर पड़ा मलबा। संवाद
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी-कैंथली मार्ग पर बीएड कॉलेज के पास पिछले दो महीनों से पड़ा मलबा वाहन चालकों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। मलबे के कारण सड़क पर बिछाई गई तारकोल भी उखड़ चुकी है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय निवासी अनिल कुमार, संजीव कुमार, अनिल राणा, सुरेंद्र कुमार, सुनील कुमार और वरुण कुमार का कहना है कि मार्ग पर फेंका गया मलबा, विशेष रूप से जब दोनों तरफ से बड़ी गाड़ियां आती हैं, तो वाहन चालकों को पास देने में मुश्किल होती है, जिससे हादसे होने की संभावना और भी बढ़ जाती है।
स्थानीय लोग इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द किए जाने की मांग कर रहे हैं, ताकि उनका सफर सुरक्षित और सुगम हो सके। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विवेक कुमार ने कहा कि इस समस्या को ध्यान में लाया गया है और इसका समाधान शीघ्र किया जाएगा।