फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मकान पर गिरा मलबा, बाल-बाल बचा परिवार

Mon, 06 Jul 2026 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
सलूणी कि डांड पंचायत में मकान पर गिरा मलबा : जागरूक पाठक
विज्ञापन
सलूणी की डांड पंचायत के सिंदला गांव में हुआ हादसा
विज्ञापन

प्रशासन ने शुरू की नुकसान के आकलन की प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। उपमंडल की पंचायत डांड के सिंदला गांव में सोमवार सुबह एक मकान पर मलबा गिरने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हादसे में पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया जबकि परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए।
प्रभावित नर सिंह पुत्र ओरखी ने बताया कि सोमवार सुबह उनका परिवार घर में सो रहा था। अचानक मलबा गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। उन्होंने तुरंत बच्चों को जगाकर घर से बाहर निकाला। कुछ ही क्षणों में मकान का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि दिहाड़ी-मजदूरी कर वर्षों की मेहनत से बनाया गया उनका घर बारिश की इस आपदा में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत प्रधान देशराज तथा बीडीसी सदस्य जानकी देवी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद मामले की जानकारी राजस्व विभाग को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार अभिराय सिंह ठाकुर ने बताया कि नुकसान का आकलन करने के लिए पटवारी को मौके पर भेज दिया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। प्रभावित परिवार में नर सिंह, उनकी पत्नी तथा चार बच्चे शामिल हैं। परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता एवं उचित राहत प्रदान करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें