फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्कूल परिसर में घुसा मलबा, दीवार ढही, भवन पर मंडराया खतरा

Wed, 29 Jul 2026 04:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सलूणी क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद राजकीय माध्यमिक विद्यालय सलूणी को भारी नुकसान पहुंचा है। सड़क से बहकर आया मलबा और बारिश का पानी विद्यालय परिसर में घुस गया।
विज्ञापन

इससे करीब पांच लाख रुपये की लागत से निर्मित सुरक्षा दीवार ढह गई और विद्यालय भवन को भी खतरा पैदा हो गया है। पीटीए पदाधिकारी और ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी इसी तरह का नुकसान हो चुका है लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।

पीटीए अध्यक्ष दिनेश राणा, उपप्रधान अमर सिंह, ध्यान सिंह, रमेश कुमार, राजेंद्र कुमार, निधिया राम और जमीत राणा ने बताया कि सलूणी-हुट्टा सड़क पर पानी की निकासी नहीं होने के कारण हर बार मलबा विद्यालय की ओर आ जाता है। इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग को पत्र लिखे गए हैं। लोक निर्माण मंत्री के समक्ष भी समस्या रखी गई थी लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

सड़क के डंगे का कार्य स्वीकृत होने के बावजूद निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि विद्यालय की सुरक्षा के लिए जल्द ड्रेन का निर्माण कराया जाए और सड़क के डंगे का कार्य पूरा किया जाए।
उधर, नायब तहसीलदार डीसी राणा ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद पटवारी को मौके पर भेज दिया गया है। कॉलेज प्राचार्य महिंद्र सलारिया ने कहा कि भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है और इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें