फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़क बहाल करने में जुटे पीडब्ल्यूडी के कर्मियों पर गिरा मलबा और पेड़, बेलदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल में तरेला-गुईला सड़क को अनियुंडा के पास बहाल करने में जुटे लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कर्मचारियों पर पहाड़ी से मलबा और पेड़ गिर गया। इस हादसे में पीडब्ल्यूडी के बेलदार की मौत हो गई, जबकि दो कर्मचारी घायल हुए हैं। मृतक की पहचान मनोहर (57) पुत्र रत्न चंद निवासी किराड़ी के रूप में हुई है। घायल अवस्था में तीनों कर्मचारियों को सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक ने मनोहर को मृत करार दिया, जबकि दो अन्य मजदूरों को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मनोहर के बेटे हंसराज ने बताया कि रोजमर्रा की तरह ही उनके पिता मनोहर बुधवार सुबह 8:00 बजे घर से ड्यूटी पर रवाना हुए। दोपहर 2:30 बजे पिता के साथ काम करने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर सूचित किया कि वे तरेला-गुईला मार्ग को अनियुंडा गांव के समीप बहाल करने में लगे थे कि पहाड़ी से हुए भूस्खलन के साथ पेड़ उनके पिता पर गिर गया। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि मार्ग बहाल करने में जुटे कर्मचारी पर मलबा और पेड़ गिरने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें