फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनीखेत बाजार के कायाकल्प के लिए प्रशासन ने बनाई योजना

विज्ञापन
बनीखेत में व्यापार मंडल की बैठक के दौरान मौजुद दुकानदार। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
बनीखेत(चंबा)। बनीखेत स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में व्यापार मंडल व प्रशासन के बीच बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर ने की। एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर ने बताया कि बनीखेत बाजार के कायाकल्प के लिए प्रशासन योजना बना रहा है। कहा कि इसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का सहयोग भी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि बनीखेत बाजार में एनएच प्रबंधन के नालियों का निर्माण कर दिया गया है। उन्होंने दुकानदारों को आदेश दिए हैं कि सामान दुकान के भीतर ही रखें। उन्होंने दुकानदारों को यह भी आदेश दिए हैं कि वे ग्राहकों के लिए दुकान के समीप सीढ़ी बनाएं। बैठक के दौरान उन्होंने टैक्सी मालिकों को आदेश दिए हैं कि बनीखेत बाजार में एक या दो टैक्सी ही एक समय में उपलब्ध रहें। जबकि शेष गाड़ियां बनीखेत से आगे खुले स्थान में पार्क की जाए। ताकि जाम की स्थिति न बने और यातायात भी सुचारू रूप से रहे। बैठक में डीएसपी डलहौजी ने दुकानदारों से आह्वान किया है कि वे अपने वाहन ऐसी जगह खड़ी करें, जहां जाम की संभावना न हो। बैठक के दौरान एसडीएम ने कहा कि टैक्सी मालिकों के लिए जल्द ही टैक्सी स्टैंड की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। उन्होंने समस्त टैक्सी चालकों से आह्वान किया है कि वे एक यूनियन गठित करें। बैठक में डीएसपी डलहौजी रोहिन डोगरा, तहसीलदार राजेश जरयाल सहित एनएच के कनिष्ठ अभियंता कनुप्रिय भल्ला, व्यापार मंडल प्रधान बृजेंद्र सिंह, बनीखेत पंचायत प्रधान सलीमा कुमारी, उपप्रधान अनु राणा, पुखरी पंचायत उपप्रधान विशाल टंडन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें