फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांडला गांव में दो दिनों से लापता व्यक्ति का ढांक में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात के हांडला गांव में दो दिनों से लापता व्यक्ति का शव खाई में मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान संजय कुमार पुत्र सरवन सिंह निवासी गांव रांग हांडला डाकघर होबार के रूप में हुई है। वह आठ जून को सुबह घर से निकला था। मगर शाम होने तक घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

परिजनों ने उसे तलाश करने का भरसक प्रयास किया। लेकिन उसका कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लगा पाए। इसके बाद परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी। बुधवार को गांव के पास खाई में किसी ने एक व्यक्ति का शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को खाई से निकाला। इसकी शिनाख्त करने पर शव उपरोक्त व्यक्ति का निकला।
शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। एसएचओ रोहित गुलेरिया ने बताया कि गांव के ढांक में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें