फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्याणा पंचायत में मिला मरा हुआ तेंदुआ

विज्ञापन
मंजीर के ब्याणा के पास मृत पड़ा तेंदुआ। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की ब्याणा पंचायत के बगड़ा में रविवार सुबह एक मरा हुआ तेंदुआ मिला। गांव के लोग जब बगड़ा से होकर गांव की तरफ जा रहे थे तो उनकी नजर तेंदुए पर पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन पालक कुलदीप कालिया की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने तेंदुए में पहले चोट या मरने के अन्य कारणों की जांच की। इसके बाद तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन

जहां पोस्टमार्टम के उपरांत शव को जलाया गया। वहीं तेंदुए की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। वन पालक कुलदीप कालिया ने बताया कि ब्याणा पंचायत में एक मरा हुआ तेंदुआ मिला है। पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत तेंदुए के शव को जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें