फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सरेला नाला में संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद

Fri, 11 Oct 2024 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। उपमंडल चुराह के सरेला नाला में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान भूपेंद्र पुत्र नेगी राम गांव कुकडोई ग्राम पंचायत तीसा-2 तहसील चुराह के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तीसा अस्पताल स्थित शवगृह में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को शव परिजनों को सौंपा गया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार वीरवार देररात सरेला नाला के संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को तीसा अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। शुक्रवार को शव की शिनाख्त भूपेंद्र पुत्र नेगी राम गांव कुकडोई के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र दो अक्तूबर से घर से लापता था। सोशल मीडिया के जरिये भी उसकी तलाश संबंधी पोस्टें डाली गई थीं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें