फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रावी में कूदने वाले युवक का शव बरामद

Mon, 13 Mar 2023 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बालू के पास रावी नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव बरामद हो गया है। मृतक की पहचान तुषार कपूर (21) पुत्र नंद लाल कपूर निवासी मोहल्ला सुल्तानपुर के रूप में हुई है। युवक ने रविवार देर शाम को बालू के पास रावी नदी में छलांग लगा दी थी। जैसे ही उसने रावी में छलांग लगाई तो आसपास के लोग उसे बचाने के लिए रावी तट पर पहुंच गए।
विज्ञापन

इससे पहले कि उसे रावी में बहने से बचाया जा सकता, अचानक रावी का बहाव बढ़ गया। पुलिस ने देर रात तक उसे तलाशने के लिए रावी के किनारे सर्च अभियान भी चलाया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि डाइट सरू के पास रावी के तट पर एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां पर मृतक के परिजनों को बुलाकर उसकी शिनाख्त करवाई गई। इसके उपरांत पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें