फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून में आपात स्थिति से निपटने को रहें तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मानसून के दौरान विभागीय अधिकारी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आपसी समन्वय के साथ प्रभावी तरीके से कार्यों को अंजाम दें। इससे सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से बनी रहेंगी। उपायुक्त डीसी राणा ने जिले में मानसून के दौरान आवश्यक तैयारियों को लेकर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में की गई तैयारियों और व्यवस्थाओं के बारे में मुख्य सचिव को अवगत करवाया।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य सचिव को अवगत करवाने के बाद विभिन्न विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान बिजली-पानी और सड़क सहित अन्य तमाम जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के लिए टीम वर्क के साथ कार्यों को अंजाम देना सुनिश्चित बनाएं। डीसी ने जिले में निर्माणाधीन बड़ी और छोटी विद्युत परियोजनाओं में कामगारों की शतप्रतिशत कोविड-19 वैक्सीनेशन के निर्देश दिए।
जिले में कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम की समीक्षा करने के बाद डीसी ने लोक निर्माण, जलशक्ति विभाग और विद्युत विभाग के कर्मचारियों को भी शतप्रतिशत टीकाकरण करवाने के लिए निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग डीएस पठानिया, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग रणजीत सिंह चौधरी, अधीक्षण अभियंता हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड रुमेल सिंह, निदेशक गृह रक्षक अरविंद चौधरी, सुनील कुमार कैथ, जीत सिंह ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें