भाजपा पूर्व विधायक पवन नैयर नवनिर्वाचित भाजपा बीडीसी सदस्यों के साथ। संवाद।
सरकारी धन का सदुपयोग सुनिश्चित करना जनप्रतिनिधियों का मुख्य दायित्व : मुकेश
18 जिप सदस्यों में 11 पुरुष और 7 महिला सदस्य शामिल, नए सदस्यों में दिखा उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा की शपथ दिलवाई।
बचत भवन के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जिले के सभी 18 जिला परिषद वार्डों के नवनिर्वाचित सदस्यों ने भाग लिया। उपायुक्त ने सभी सदस्यों से अपेक्षा की कि वे अपने क्षेत्र में ईमानदारी के साथ काम करते हुए जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने में सफल होंगे। अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को ईमानदारी के साथ पूरा करते हुए सरकारी धन का सदुपयोग करना जनप्रतिनिधियों का दायित्व है। सभी जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सरकार और प्रशासन के नशे के खिलाफ किए जा रहे प्रयासों में भी विशेष सहयोग करना होगा।
वरिष्ठ एवं अनुभवी जिला परिषद सदस्यों के अलावा पहली बार निर्वाचित युवा जिला परिषद सदस्यों ने भी विचार साझा किए। 18 जिप सदस्यों में 11 पुरुष और 7 महिलाएं हैं। विकास खंड भरमौर के गैहरा वार्ड के 25 वर्षीय जिला परिषद सदस्य सुनील दत्त शर्मा सबसे युवा पुरुष जिला परिषद सदस्य हैं। विकास खंड तीसा के चांजू वार्ड से 28 वर्षीय रजनी देवी और विकास खंड भटियात के कथेट वार्ड की वार्ड की सदस्य दिव्या ज्योति वर्मा सबसे युवा महिला जिला परिषद सदस्य हैं। विकास खंड भरमौर के भरमौर वार्ड की सदस्य 75 वर्षीय लीला देवी सर्वाधिक आयु की जिला परिषद सदस्य हैं।