फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: फॉरेस्ट क्लीयरेंस में लटके डे-बोर्डिंग स्कूल

Mon, 20 May 2024 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा के पांच विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित राजीव गांधी-डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

हालांकि, सरकार की ओर से एक साल पहले हर विधानसभा क्षेत्र में डे बोर्डिंग स्कूल के निर्माण को लेकर अधिसूचना जारी की थी। एक साल बाद मामले अभी भी फॉरेस्ट क्लीयरेंस में लटके हैं। वन विभाग की ओर से इन मामलों पर आपत्तियां लगाई गई थीं। अब शिक्षा विभाग इन आपत्तियों को दुरुस्त कर रहा है। दोबारा से औपचारिकताएं अपलोड की जाएंगी। इसके बाद ही अब क्लीयरेंस मिलेगी।
सरकार के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र के दयोल, डलहौजी के फरोटका, चंबा के उदयपुर, भटियात के बनेट और चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत आते बुईं में जगह चिह्नित की है। सरकार के निर्देशानुसार डे बोर्डिंग स्कूल के निर्माण के लिए पचास से एक सौ बीघा जमीन चाहिए। हालांकि, विभाग की ओर से जमीन का चयन तो कर लिया गया है, मगर यह जमीन वन विभाग के तहत आती है। ऐसे में स्कूल भवन निर्माण के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने कहा कि फॉरेस्ट क्लीयरेंस के लिए आवेदन किया गया है। कुछ आपत्तियां लगी हैं। विभाग इन्हें दुरुस्त कर रहा है। फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलने के बाद ही आगामी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें