फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य तय कर जीवन में आगे बढ़ें बेटियां, कदम चूमेगी सफलता : शेख

Mon, 20 Nov 2023 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में सोमवार को अपराजिता-100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यालय के अध्यापक आजम शेख ने कहा कि बेटियां जीवन में लक्ष्य तय कर आगे बढ़ें, सफलता उनके कदम चूमेगी।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को कॅरिअर बनाने के लिए रणनीति बनाकर और उस पर अमल करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवक और युवतियां सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने इससे होने वाली हानियों के बारे में भी जागरूक किया। साथ ही कहा कि सोशल मीडिया के जरिये कॅरिअर में आगे बढ़ने के लिए अहम जानकारियां भी मिलती हैं। इसके अलावा इसकी हानियां भी हैं। सोशल मीडिया का इस्तेमाल भविष्य में आगे बढ़ने के लिए किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज के समय में युवतियां भी युवकों से किसी भी सूरत में पीछे नहीं हैं। कहीं भी लड़कियों के साथ कुछ गलत होता है तो उसका विरोध करना चाहिए। गलत होने पर भी दब कर रहना उनके अलावा कई अन्य पर गलत प्रभाव डाल सकता है। लड़कियों की सुरक्षा के लिए कई प्रकार के हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। इनका लड़कियों को पता होना चाहिए और उनका उपयोग करना भी आना चाहिए। अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर ही लड़कियां जागरूक बनकर आगे बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन


लड़कियां किसी से भी कमजोर नहीं हैं। खुद को कमजोर समझने के बजाय मजबूत मानकर आगे बढ़ना चाहिए। सरकार भी बालिका शिक्षा को लेकर काफी प्रयासरत है। बस लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए जी-जान से मेहनत करनी चाहिए। - अन्नया शर्मा, सातवीं

बेटियों की मदद के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई गई हैं। पढ़ाई के अलावा खेलकूद या प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी कई प्रकार के मार्गदर्शन केंद्र खोले गए हैं। बेटियों को लक्ष्य हासिल करने के लिए ये काफी कारगर साबित हो सकते हैं। - श्रेया ठाकुर, सातवीं

स्कूल स्तर पर अमर उजाला की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम के तहत अध्यापक से कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल करने का मौका मिला है। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यालयों में समय-समय पर होते रहने चाहिए। - वंशिका ठाकुर, सातवीं कक्षा

समाज में अब बेटा और बेटी को लेकर अब पहले की तरह फर्क देखने को नहीं मिलता है। बस बेटियों को अपने माता-पिता, गुरुजनों गांव और अपने जिले का नाम रोशन करने के लिए शिक्षा, खेलकूद के क्षेत्र में मेहनत कर आगे बढ़ने की जरूरत हैं। - जिया ठाकुर, सातवीं कक्षा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें