फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जीरो प्वाइंट से सपड़ी तक अंधेरा, ठोकरें खा रहे लोग

Fri, 07 Jul 2023 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भरमौर चौक से लेकर सपड़ी मोहल्ले तक रात के समय अंधेरा पसरा रहता है। स्ट्रीट लाइटों के अभाव में शहर के मुख्य मार्ग पर अंधेरे का साम्राज्य है। इससे यहां से होकर आवाजाही करने वाले लोगों को ठोकरें खानी पड़ रही हैं। हैरत की बात है कि भरमौर जीरो प्वाइंट पर लगी हाईमास्क लाइट भी दो साल से खराब पड़ी हुई है।
विज्ञापन

इसकी मरम्मत करवाने की नगर परिषद जहमत तक नहीं उठा रही है। इतना ही नहीं सपड़ी स्थित शिव मंदिर के पास पांच लोहे के जाले भी खस्ताहाल हो चुके हैं जिस कारण यहां पर हर पल हादसे होने का खतरा बना रहता है। शहर के लोगों का कहना है कि कई बार नगर परिषद से समस्याओं के समाधान करवाने की मांग की गई लेकिन जल्द समस्या हल करने का आश्वासन देने के बजाय अभी तक समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। नतीजतन प्रबुद्धजनों ने अब उपायुक्त से समस्या का समाधान करवाने की गुहार लगाई है। बृजभूषण शर्मा, राजीव कुमार, नरेश कुमार, योगराज, प्रताप चंद, अशोक कुमार आदि ने बताया कि शहर में रियासतकाल के दाैरान स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। शहर की मुख्य सड़क सपड़ी से जीरो प्वाइंट तक रात के समय एक भी स्ट्रीट लाइट जलने लोगों विशेषकर महिलाओं और युवतियों को अकेले आवाजाही करने में परेशानी होती है। इतना ही नहीं, भरमौर चौक में लाखों खर्च कर लगाई गई हाईमास्क लाइट भी दो साल से बंद पड़ी है जिसे सुचारु करवाने की जहमत तक नहीं उठाई गई है। कहा कि नप चंबा को शहरवासियों और राहगीरों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें