फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर पहाड़ से खतरा, रात को वाहनों की आवाजाही पर रोक

Mon, 09 Oct 2023 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के तीसा-बैरागढ़ में तरवाई पुल के पास पहड़ी को गिराने में जुटी जेसीबी मशीन।स्त्रोत:जागरूक प
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर पहाड़ खतरा बन गया है। जिला प्रशासन ने रात 8:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

पहाड़ की कटिंग का काम चल रहा है। मार्ग पर रात को सफर करना खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने रात को मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। सुरक्षा के लिहाज से मार्ग के किनारों पर लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी तैनात रहेंगे।
तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर तरवाई पुल के पास कटिंग कर जर्जर हो चुके पहाड़ के एक हिस्से को हटाया गया, लेकिन पहाड़ी से बीच-बीच में पत्थर गिरने का क्रम जारी रहा। इसके बाद पीडब्ल्यूडी की मशीन 24 घंटे तैनात रखी गई। इस मार्ग पर 11 अगस्त, 2023 को पहाड़ से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से तरवाई पुल के पास 6 पुलिस जवानों और टैक्सी चालक की मौत हो गई थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने पहाड़ को गिराने का निर्णय किया था। अग्निशमन विभाग ने पानी की बौछार कर पहाड़ को गिराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब लोक निर्माण विभाग ने 75 मीटर लंबे और 60 मीटर ऊंचे पहाड़ को गिराने के लिए करीब 47 लाख रुपये के टेंडर किए हैं। इसका कार्य शुरू हो गया है। पहाड़ को गिराने के लिए मशीनरी के लिए 40 मीटर का रास्ता भी बनाया गया है। सोमवार को भी कार्य करते समय सड़क पर भूस्खलन हुआ। हालांकि, जल्द ही मार्ग को बहाल भी करवा दिया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए रात को समय वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। लोनिवि के कर्मी भी मौके पर मौजूद रहेंगे, जिससे आपातकालीन वाहन को रात को समय भी वहां से गुजारा जा सके

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजीव बिष्ट ने बताया कि पहाड़ जर्जर हो चुका है। ऐसे में प्रशासन के आदेशानुसार अब रात को वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। केवल आपातकालीन वाहनों की आवाजाही होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें