चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लिल्ह कोठी में अध्यापिका के तबादले को लेकर रोते बच्चे।
- फोटो : samvad
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लिल्ह में उस वक्त माहौल भावुक हो गया, जब अध्यापिका का तबादला होने के बाद विद्यार्थी फूट-फूट कर रोने लगे।
यह वाक्या सोमवार को पेश आया। दरअसल, स्कूल में तैनात अध्यापिका का तबादला कांगड़ा जिले के लिए हो गया है। यह बात जब स्कूल में शिक्षा हासिल कर रहे विद्यार्थियों को लगी तो वे भावुक हो उठे और अध्यापिका का तबादला होने पर रोने लगे। स्कूल में माहौल ऐसा बन गया कि अध्यापिका भी खुद विद्यार्थियों का अपने प्रति प्यार देखकर भावुक हो गईं। जानकारी के अनुसार स्कूल में तैनात टीजीटी आर्ट्स पवन कुमारी के तबादला आदेश जारी हो गए हैं। ढाई साल तक अध्यापिका ने सेवाएं दीं। विद्यार्थियों के प्रति अध्यापिका का व्यवहार काफी सराहनीय रहा। अध्यापिका के साथ बच्चों का काफी लगाव बन गया। रोते-रोते विद्यार्थियों ने अपनी अध्यापिका को आगामी सेवा के लिए भेजा। गौरतलब है कि काफी कम शिक्षक होते हैं, जिनका बच्चों के प्रति काफी लगाव रहता है। अध्यापिका पवन कुमारी भी कुछ इस तरह की अध्यापिका रही। पढ़ाई के साथ बच्चों के साथ लगाव उनकी खासियत में से एक रहा। जहां बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित करती रही तो वहीं, विद्यार्थियों ने भी अपनी अध्यापिका को निराश नहीं किया। स्कूल प्रधानाचार्य अश्विनी ठाकुर का कहना है कि स्कूल में तैनात अध्यापिका का तबादला हो गया है। कहा कि अध्यापिका और विद्यार्थियों में इस अवधि के दौरान खासा लगाव रहा।