फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चीह में जमीन धंसने से सेब के 25 पेड़ों को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। ग्राम पंचायत चांजू के तहत आते चीह गांव में जमीन धंसने से सेब के 25 पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। इसके चलते ये पेड़ गिरने की कगार पर पहुंच चुके हैं। प्रभावित बागवान खेती राम निवासी गांव चीह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से बगीचे के नीचे सड़क निर्माण कार्य का आरंभ किया गया था। विभाग ने प्रभावित को उस समय यह आश्वासन दिया गया कि सड़क निर्माण कार्य समाप्ति के बाद जमीन के साथ डंगा लगवाया जाएगा। बावजूद, इसके समस्या जस की तस बनी हुई है। कहा कि भारी बारिश के चलते सेब के पेड़ों को और नुकसान हो रहा है। कहा कि वे ज्यादातर सेब की बागवानी पर निर्भर हैं। सेब के पेड़ों को नुकसान पहुंचने से भविष्य की चिंता सताने लगी है। कहा कि अगर समय रहते बगीचे के साथ विभाग ने डंगा नहीं लगाया तो सेब के पेड़ गिर भी सकते हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेश राणा ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया हैं। कहा कि दो दिन के भीतर डंगा लगाने का कार्य आरंभ करवा दिया जाएगा। यहां 30 मीटर डंगे का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें