फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहाैजी अस्पताल को मिले सात विशेषज्ञ

Sat, 05 Aug 2023 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। सिविल अस्पताल डलहौजी में मरीजों को अब और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। इसके साथ ही अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए भी चंबा की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सप्ताह में एक दिन चंबा मेडिकल कॉलेज से एक रेडियोलॉजिस्ट मरीजों के अल्ट्रासाउंड करने के लिए डलहौजी अस्पताल पहुंचेगा। इसको लेकर सरकार की ओर से लिखित में आदेश निकाले गए हैं। प्रदेश सरकार ने टांडा और आईजीएमसी शिमला से विशेषज्ञों के तबादले करके सिविल अस्पताल में तैनाती के आदेश निकाले हैं। इससे डलहौजी विस क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है। रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर जॉन वी एलेग्सेंडर के ऑर्डर चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए हैं जो सप्ताह में एक दिन डलहौजी अस्पताल में भी सेवाएं देंगे। इसके अलावा डॉ. मनीष चौधरी एमओ मेडिसन, डॉ. आशीष कटोच, डॉ. साक्षी जरयाल, डॉ. हर्षिता एमओ हड्डी रोग विभाग, डॉ. जीवक वी दिवाकरण और डॉ. मिली डोगरा एमओ एनेस्थीसिया अपनी सेवाएं देंगे। इन विशेषज्ञों के आने से सिविल अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सेवाओं में और अधिक सुधार होगा। उपमंडल की जनता को अपना इलाज करवाने के लिए 60 किलोमीटर चंबा मेडिकल कॉलेज नहीं जाना पड़ेगा। यह आदेश स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी ने निकाले हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि सरकार की तरफ से सिविल अस्पताल डलहौजी के लिए सात विशेषज्ञों के ऑर्डर निकाले गए हैं। इन विशेषज्ञों के ज्वाइन करने पर डलहौजी में स्वास्थ्य सेवाएं और ज्यादा सुदृढ़ होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें