खज्जियार (चंबा)। लगातार हो रही बारिश ने पर्यटन कारोबार ठंडा पड़ गया है। झील मैदान बारिश के कारण दलदल बन चुका है। पर्यटक चाहकर भी वहां नहीं जा सकते क्योंकि पांव फिसलने से चोटिल होने की संभावना हो सकती है।
पर्यटकों की आमद भी कम हो चुकी है। बुधवार को दिन भर खज्जियार में वीरानापन छाया रहा। घुड़सवारी, पैराग्लाइडिंग, रोलिंग बॉल और जिप लाइन की गतिविधियां ठप रहीं। इस कारण संबंधित लोगों को काफी नुकसान हुआ है। गर्मी के सीजन में यहां आने वाले पर्यटक इन गतिविधियों का जमकर आनंद उठाते हैं। स्थानीय लोगों में सुरेश कुमार, पवन, धर्मेंद्र, संजय कुमार, अरविंद, मनोज कुमार, जितेंद्र और सूरज ने बताया कि बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। इससे पर्यटकों की संख्या में गिरावट आ गई है। डायनकुंड में बर्फबारी देखकर पर्यटक वहीं से वापस हो रहे हैं। इस कारण वहां पर्यटन कारोबार से जुड़े सभी कारोबारी परेशान हैं। होटलों के कमरे खाली पड़े हैं। अब उन्हें बारिश थमने के बाद पर्यटकों की भीड़ जुटने से ही उम्मीद है। संवाद