फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Crime: डलहौजी में पंजाब के दो युवक 14 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, गंडियार नाला के पास कार्रवाई

Sun, 26 Jul 2026 10:18 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, डलहौजी/चंबा।

सार

चंबा जिले के डलहौजी में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत गंडियार नाला के पास पंजाब के दो युवकों को 14 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। एसआईयू की टीम ने संदेह के आधार पर दोनों के बैग की तलाशी ली, जिसमें हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चिट्टा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना डलहौजी की टीम ने गंडियार नाला के पास कार्रवाई करते हुए पंजाब के दो युवकों को 14 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 33 वर्षीय गुरप्रीत सिंह, निवासी गांव कोट मुगल, तहसील अजनाला, जिला अमृतसर तथा 34 वर्षीय हरदेव सिंह, निवासी वार्ड नंबर-7, फतेहगढ़ चूड़ियां, तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।

संदेह के आधार पर ली गई तलाशी
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि एसआईयू की टीम शनिवार शाम नियमित गश्त पर थी। शाम करीब 6:35 बजे गंडियार नाला के पास संदेह के आधार पर दोनों युवकों के बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 14 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन


एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
बरामदगी के बाद पुलिस थाना डलहौजी में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले की गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें