फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शाॅल, टोपी पहनाकर सम्मानित की डलहौजी नगर परिषद की अध्यक्ष

Sat, 13 Jun 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
रमणीय डलहौज़ी वेलफेयर सोसायटी के पदा​धिकारी नगर परि@ाद चुवाड़ी की नव निर्वाचित अध्यक्ष वंदना
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। रमणीय डलहौजी वेलफेयर सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष वंदना चड्ढा से शिष्टाचार भेंट की।
विज्ञापन

उन्हें हिमाचली टोपी, शाॅल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। सोसायटी के सदस्यों ने शहर से जुड़ीं विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों को भी उनके समक्ष रखा। वंदना चड्ढा ने आश्वासन दिया कि नगर की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से डलहौजी के सौंदर्यीकरण और समग्र विकास के लिए प्रभावी ढंग से कार्य किया जाएगा। विकास और सौंदर्यीकरण में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान रमणीय डलहौजी वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष रेणुका चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश्वर बहल, उपाध्यक्ष श्वेता सिंह, महासचिव ऋषव घई, मीडिया प्रभारी रक्षा देवी, संयुक्त सचिव संजीव पामा, कोषाध्यक्ष किरण शर्मा तथा सदस्य शशि राजवीर और गुरदीप सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें