फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जन्माष्टमी के रंग में रंगा डलहौजी, कृष्ण भक्ति में डूबा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में वीरवार को डलहौजी में सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा लक्ष्मीनारायण मंदिर सदर बाजार से शुरू होकर सुभाष चौक और गांधी चौक से होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान शहर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन




शोभायात्रा के दौरान सुभाष चौक और गांधी चौक में मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की जीवनलीला पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। कृष्ण की बाल लीलाओं और जीवन प्रसंगों को नृत्य के माध्यम से सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया।



हमीरपुर से आए मुस्कान ग्रुप के कलाकारों ने भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लोगों का मनोरंजन किया। दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन




सनातन धर्म सभा डलहौजी के अध्यक्ष सतीश महेंद्रू ने बताया कि जन्माष्टमी पर श्रद्धा और धार्मिक भावना के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं, जीवन मूल्यों और सनातन संस्कृति से जोड़ना है। उन्होंने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं, बच्चों, कलाकारों और सहयोगियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें