फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबा डलहौजी

विज्ञापन
चंबा के डलहौजी में जन्माष्टमी पर्व को लेकर कलश यात्रा के दौरान लोग।संवाद
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी में जन्माष्टमी पर्व को लेकर रविवार को कलश यात्रा निकाली। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से कलश यात्रा की शुरुआत हुई और कोर्ट रोड व सुभाष चौक होते हुए वापस मंदिर में आकर यह यात्रा संपन्न हुई। इस दौरान भक्तों ने ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया। सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष सतीश महिंद्रू, महासचिव लक्षित सोनी और सह सचिव अमन महेंद्र ने बताया कि रविवार को कलश यात्रा के साथ ही लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आरंभ किया।
विज्ञापन


पंडित हेमंत शास्त्री वृंदावन वाले रविवार से 16 अगस्त तक कथा वाचन करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद 15 अगस्त को नगर में एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भजन-कीर्तन के साथ बच्चों द्वारा श्री कृष्ण लीला पर आधारित लघु नाटिकाएं प्रस्तुत की जाएंगी। सुभाष और गांधी चौक में मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। उसके उपरांत 16 अगस्त को जन्माष्टमी महोत्सव पूरे हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाएगा। 17 अगस्त को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सदर बाजार में भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। पूर्व पार्षद वंदना चड्ढा ने डलहौजी की समस्त जनता से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें