फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डलहौजी में12 साल बाद फरवरी माह में नहीं हुई बर्फबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी(चंबा) पर्यटन नगरी डलहौजी में 12 साल बाद फरवरी माह में बर्फबारी नहीं हुई है। बर्फ देखने की लालसा लेकर वीकेंड में डलहौजी पहुंचे पर्यटक अब मायूस हो लौटना शुरू हो गए हैं। बर्फबारी न होने से जहां एक तरफ पर्यटन नगरी डलहौजी में पर्यटन व्यवसाय को नुकसान पहुंच रहा है तो वहीं आगामी दिनों में क्षेत्र में पानी की किल्लत के आसार बनते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि पर्यटन नगरी डलहौजी में बर्फबारी न होने से पर्यटकों की आमद न के बराबर ही देखने को मिल रही है। हालांकि, वीकेंड पर कुछ पर्यटक डलहौजी का रुख कर रहे हैं। जिससे होटल कारोबारियों को कुछ राहत मिली है। क्षेत्र के बुजुर्गों में सतीश, रत्न शर्मा, देशराज ने की मानें तो 12 सालों बाद फरवरी माह बिना बर्फबारी के ही गुजर रहा है। बर्फबारी न होने से आगामी दिनों में पानी की किल्लत से भी डलहौजी के बाशिंदों को जूझना पड़ सकता है। बहरहाल, जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुकसान के चलते प्राकृतिक जलस्रोत भी सूखना शुरू हो गए हैं।
पर्यटन नगरी डलहौजी में वीकेंड में ही कुछ हद तक बाहरी राज्यों के पर्यटक रुख कर रहे हैं। पर्यटकों की आमद न बढ़ने से डलहौजी के पर्यटन व्यवसाय से जुड़े होटल कारोबारियों को भी घाटा उठाना पड़ रहा है। ऐसे में अब होटल व्यवसायी मौसम बिगड़ने को लेकर जारी किए गए मौसम विभाग के पूर्वानुमान से ही आस लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें