फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सैलानी नाप रहे डलहौजी और खज्जियार के पहाड़

Mon, 08 May 2023 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, चेन्नई और गुजरात के 13 सैलानियों का दल पर्यटन स्थल डलहौजी और खज्जियार के पहाड़ों को नाप रहा है। सुध वातावरण में हरे-भरे देवदार के पेड़ों और ऊबड़-खाबड़ पगडंडियों से दल अपना ट्रैकिंग रूट पूरा करने में जुटा है। 12 किलोमीटर के ट्रैकिंग रूट को यह दल दो दिन के भीतर पूरा करेगा। बाहरी राज्यों से आए सैलानी ट्रैकिंग को लेकर काफी उत्साहित रहे हैं। इंटरनेट वितरण प्रणाली (आईडीएस) हरियाणा में कार्यरत 13 सदस्यों का दल पर्यटन स्थल डलहौजी में डेरा जमाए हुए है। दो दिवसीय दौरे पर डलहौजी पहुंचे दल में दो महिलाओं समेत 11 पुरुष शामिल हैं। वैश्विक महामारी के बाद अब पर्यटन व्यवसाय में धीरे-धीरे होने वाली बढ़ोतरी ने होटल कारोबारियों को राहत प्रदान की है। डलहौजी स्थित होटल के प्रबंधक मनीष शर्मा ने बताया कि इंटरनेट वितरण प्रणाली हरियाणा में कार्यरत 13 सदस्यों का दल क्षेत्र में ट्रैकिंग के लिए पहुंचा है। दो दिन तक यह दल डलहौजी से तलाई तक हरियाणा की बस में पहुंचा। इससे आगे दल तलाई से मुमरौथा ट्रैक पर पैदल रवाना हुआ। इसके उपरांत यह दल डिबरी से कालाटोप-लक्कड़मंडी तक ट्रैक पर रवाना हुआ। अब पर्यटकों का दल लक्कड़मंडी से खज्जियार और वहां से डैनकुंड के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें